मिर्जापुर। पीली कोठी स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी की सोशल मीडिया व आईटी विभाग की बैठक हुई।
मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया विभाग उज्ज्वल पारिख ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं के पर बड़ी जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम करें। सोशल मीडिया पर विपक्षियों द्वारा भ्रामक पोस्ट किये जाते हैं। उनका जवाब तर्कों के रखें। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया विभाग पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी साइबर योद्धाओं की वजह से प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया सह संयोजक चन्द्र विश्वकर्मा ने किया। जिला महामंत्री भाजपा रवि शंकर पाण्डेय, जिला आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक आनन्द मैनी, जिला सह संयोजक आईटी धनंजय मौर्य आदि मौजूद रहे।