जिगना। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति ‘भीम सेना’ ने शनिवार को पुलिस को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक कुमार गौतम ने पुलिसकर्मियों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश, बेहतर चिकित्सा, बीमा, आवास और सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में जिगना समेत पूरे प्रदेश में गांजे, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री-तस्करी, गोवंश तस्करी और अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मांगपत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा। इस दौरान सुनील कुमार, करफू लाल, रामदास, जगदीश प्रसाद, रोहित कुमार, प्रीतेश कुमार और सुभाष चंद मौजूद रहे।