फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीईओ ने निरीक्षण में पाई खामियां, प्रधानाध्यापक को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज । बीडीओ शैलेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय उसरी खमरिया और प्राथमिक विद्यालय पंजरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उसरी खमरिया में 111 की तुलना में 93 और प्राथमिक विद्यालय पंजरा में 71 की तुलना में 63 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी दी गई। निरीक्षण में कक्षा एक से पांचवीं तक सभी कक्षाओं के अधिगम स्तर की जांच की गई। साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता और साफ-सफाई के मानकों पर खास ध्यान दिया। बीईओ ने साफ-सफाई पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में चहारदीवारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। इसे मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उसरी खमरिया विद्यालय में सभी बच्चे ड्रेस और स्वेटर में तो मिले लेकिन विद्यालय के अन्य बिंदुओं में खामियां नजर आईं। इसके आलावा अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें