मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लॉक के बेदौली कला गांव में कमीशन की बात को लेकर लाभार्थी और ग्राम प्रधान आपस में भीड़ गए। दोनों में तीखी बहस हुई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दो दिन पहले पहाड़ी ब्लाॅक के एक अधिकारी किसी जांच में बेदौली कला गांव गए थे। अधिकारी जांच कर ही रहे थे कि आवास योजना में कमीशन मांगे जाने की बात को लेकर ग्राम प्रधान और लाभार्थी आमने-सामने हो गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लाभार्थी अधिकारी के सामने ही आवास के नाम पर ग्राम प्रधान पर 20 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगा रहा है। देखते ही देखते ग्राम प्रधान और लाभार्थी के अलावा एक अन्य के बीच मामला इस कदर बढ़ गया, मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। ग्राम प्रधान और लाभार्थी के बीच हुए विवाद का वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।