फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंदगी में सुखाई जा रही मरीजों को दी जाने वाली चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली चादर, कंबल गंदगी में सुखाई जा रही हैं। इससे मरीजों के संक्रमित होने का खतरा है। यही नहीं लाउंड्री के अंदर भी गंदगी पाई गई। इसका ठेका निजी संस्था को दिया गया है, जो लापरवाही कर रही है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।मंडलीय और महिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 300 चादर लगती हैं। मरीजों से शिकायत मिल रही थी कि उनको गंदी चादर मिल रही है। चादर, कंबल देने का ठेका मेसर्स जानी केयर सर्विसेस को दिया गया है। मरीजाें की शिकायत पर एसआईसी ने कार्यदायी संस्था को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. तरुण सिंह ने लाउंड्री का औचक निरीक्षण किया। इसमें पाया कि कमरे में गंदगी का अंबार है। साफ चादर और कंबल के गंदे जमीन पर सुखने के लिए डाला गया है। इस तरह कपड़े का सुखाने से संक्रमण फैल सकता है। इसके अलावा गुटका, सिगरेट पाया गया। अंदर मिले चादर को देखकर लग रहा है कि चादर धुला नहीं है। रक्त लगा और अन्य चादर को अलग-अलग करके ले जाने के बजाय एक में रखकर गठरी बनाकर ले जाते है। चादर को छह माह में बदलना है, पर 15 महीने से चादर नहीं बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें