फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कर्मचारियों का बीडीओ ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सभागार में समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं में निर्धन परिवार की जांच परख की पात्रता में रोजगार सेवक कोटवा पांडेय, पिउरी, लेदुकी के बेहतर कार्य करने पर बीडीओ ने जहां सराहा वही कार्य के प्रति शिथिलता पाए जाने पर रोजगार सेवकों को तीन दिन में जांच कर कार्यवाही पूर्ण करने का निर्देश के साथ कार्य न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दिया। खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजना के तहत बन रहे आवासों के प्रति लापरवाही पर सचिव उमाकांत, विद्यानंद, अरुण शुक्ला, धीरज यादव, नसरुद्दीन व आशुतोष को कार्य में तेजी लाते हुए आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी प्रिया पांडेय, पत्रवाहक दिनेश कुमार अनुपस्थिति मिलने पर उनका वेतन रोकने का आदेश जारी किया। बीडीओ ने मनरेगा में लक्ष्य के सापेक्ष श्रम परक कार्यो में तेजी लाने, रोजगार देने तथा ग्राम पंचायत में एक से अधिक कार्य लगे होने की दशा में मेठ लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक विकास अधिकारी धीरज कुमार के अलावा सचिव, रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें