फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीडीओ ने ग्राम सचिवों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को ग्राम सचिवों के साथ बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगों को भटकना न पड़े। साथ ही उन्हे दूसरी जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगों को ब्लाॅक और तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। सीडीपीओ को कहा कि गांवों में काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं, किस माह में कितने बच्चों का जन्म हुआ इसकी सूची बनाएं। इसकी सूची पंचायत सहायक के माध्यम से ग्राम सचिव प्राप्त कर लें। ताकि जरुरतमंद को जन्म प्रमाण पत्र के लिए परेशान न होना पड़े। इसी तरह ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि गांव में रहने वाले व्यक्ति की मौत होने पर दरवाजे पर जरूर पहुंचे और तेरहवीं न बीते इसके पहले उस परिवार को मृत व्यक्ति का प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दें। एडीओ एजी संजय पटेल, प्रभारी एडीओ पंचायत अजय शंकर, विनोद कुमार यादव, संजय पांडेय, शंभू प्रसाद पाण्डेय, सत्येन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें