फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल से चोरी बैटरी हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला स्थित विंध्य सीड्स कंपनी के सामने लगा सोलर पैनल की बैटरी रविवार को चोरी हो गया था। चोरी की बैटरी बुधवार को गांव में ही बरामद हो गई। बीटीसी प्रशिक्षण संस्थान के बगल में स्थित विंध्य सीड्स के सामने ग्राम पंचायत द्वारा सोलर पैनल लगा था । रविवार की रात से ही अचानक पैनल जलना बंद हो गया। जिसके बाद कम्पनी मालिक ने सूत्रों द्वारा खोजबीन शुरू कराया और बुधवार को गाँव मे ही बैटरी बरामद हो गई। लगभग दो माह पहले पटेहरा कला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आरओ के लिए लगा सोलर पैनल चोरी हो गया। जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने मड़िहान थाने में चोरी की तहरीर दिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में भी लगा सोलर पैनल चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें