विंध्याचल। तीन अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र के दौरान गंगा में जलस्तर ज्यादा होने तथा किनारों पर कीचड़, दलदल होने के कारण सात प्रमुख स्नान घाटों में से सिर्फ तीन घाटों पर ही श्रद्धालुओं को स्नान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उच्चाधिकारियों द्वारा घाटों का निरीक्षण किए जाने के बाद यह निर्देश दिया जारी किया गया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी गोवा लाल ने बताया कि चार घाटों पर काफी गहराई के अलावा दलदल व कीचड़ है। इसलिए अभी तीन गुदारा, पक्काघाट एवं दीवान घाट पर श्रद्धालुओं के लिए स्नान की सुविधा होगी। जलस्तर कम होने और मिट्टी सूखने पर अन्य घाटों पर भी स्नानार्थियों के लिए स्नान की सुविधा हो सकती है।