फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हड़ताल: 250 करोड़ से अधिक चेक का क्लियरिंग बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बैंकों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर शहर से लेकर देहात तक बैंकों पर ताले लटके दिखे। भारत सरकार पर तानाशाही रवैए का आरोप मढ़ते हुए बैंक अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों के हड़ताल से पहले दिन 250 करोड़ से अधिक चेक का क्लियरिंग बाधित रहा। हड़ताल में यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले उतरे आईडीबीआई, पीएनबी, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडस बैंक, विजया बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों नेनगर का भ्रमण कर जुलूस निकाला। डंकीनगंज स्थित शाखा पर एकत्रित यूपीबीईयू जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते संयोजक सुरेश चंद पांडेय ने कहा सरकारी बैंकों के निजीकरण का प्रयास, सरकार व देश हित में नहीं। यह किसान, मजदूर, व्यापारी व बेरोजगार युवकों के विरुद्ध है। कहा किसी भी दशा में बैंकों का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। सभा में आशीष मिश्रा, विनय सिंह, विकास चंद, अनूप वत्स, निशा में हो, पुनीत जायसवाल, संजीव पांडेय, राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, शशिशेखर पांडेय, प्रभुनारायण, पंकज कुमार, रितेश कुमार, योगेंद्र बहादुर, डीपी राय, नितेशशुक्ला, रविंद्र प्रताप सिंह, भूपेश जायसवाल, बीबी लाल, सुरेंद्र कुमार, राजेश्वर, विजय शंकर, मनीष रंजन, संजय दुबे, रामनारायण, गौरव श्रीवास्तव, शुभम अग्रवाल, आशीष गौतम, बदरुद्दीन, निर्मला देवी, श्रीकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें