फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: बैंक में फेंक दी मरी बिल्ली, सर्वर की समस्या से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jan 2022 09:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

 भुगतान की रकम निकालने के लिए गुरुवार की सुबह सफाई कर्मी बैंक पहुंचे। पता चला कि सर्वर नहीं चलने से काम प्रभावित है। बैंक में यह स्थिति काफी दिन से चल रही है। इससे परेशान सफाई कर्मियों ने हंगामा काट दिया। 
विज्ञापन
बैंक में फेंक दी मरी बिल्ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के  इंडियन बैंक के सत्यानगंज शाखा में काम नहीं होने से पालिका के सफाई कर्मियों ने गुरुवार दोपहर हंगामा किया। बैंक के अंदर मरी हुई बिल्ली फेंक कर नाराजगी जताई। बैंक के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर हटवाकर आवागमन शुरू कराया। 

विज्ञापन


भुगतान की रकम निकालने के लिए गुरुवार की सुबह सफाई कर्मी बैंक पहुंचे। पता चला कि सर्वर नहीं चलने से काम प्रभावित है। बैंक में यह स्थिति काफी दिन से चल रही है। इससे परेशान और आक्रोशित सफाई कर्मी दोपहर में दो ट्रैक्टर पर सवार होकर सत्यानगंज स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर पहुंचे।

सड़क को दोनों तरफ से ट्रैक्टर बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। आक्रोश जाहिर करने के लिए बैंक के अंदर मरी बिल्ली फेंक दी। बैंक कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को दी। इतना ही नहीं बैंक के बाहर निकल कर सफाई कर्मियों ने सड़क पर झाड़ू रख प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे बैंक के उच्चाधिकारी

सर्वर की समस्या से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
देर शाम जोनल ऑफिस से उच्चाधिकारियों की टीम बैंक पहुंची तथा मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य से भी वार्ता की। बैंक शाखा के कर्मियों ने बताया कि सर्वर की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। बैंक के उच्चाधिकारियों तथा आईटी विभाग के संज्ञान में पूरा मामला है परंतु कोई समाधान नहीं हो सका है। 

हफ्ते भर पहले भेज दी गई वेतन भुगतान की सूची

पालिका कार्यालय के लेखा विभाग ने अवगत कराया कि सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान की सूची एक सप्ताह पूर्व पांच जनवरी को ही इंडियन बैंक के सत्यानगंज स्थित शाखा में भेज दी गई है। परंतु अब तक उनका भुगतान खाते में क्रेडिट नहीं हो सका जिससे नाराजगी बनी हुई है।
पढ़ें: वाराणसी में चीनी मांझे से बरेका कर्मी की बाल-बाल बची जान, लहूलुहान हाल में खुद पहुंचा अस्पताल, गर्दन और हाथ में लगे टांके
विज्ञापन

बैंक का चक्कर लगाकर थक गए सफाई कर्मचारी

नगर पालिका परिषद अहरौरा के अधिशासी अधिकारी नवनीत सिंह ने कहा कि बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते 8 दिनों तक सफाई कर्मियों के खाते में उनके वेतन का पैसा नहीं भेजा गया। सफाई कर्मचारी बैंक का चक्कर लगाकर थक गए। बैंक कर्मी सर्वर ना चलने की बात बताते रहे। मकर संक्रांति पर्व पर वेतन भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें