महुगड से सिकटा रोड पर एक माह से गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। मार्ग पर महुगड के अलावा सिकटा, पवारी कला, बंजारी कला, इंद्रवार आदि गांव के लोगों का आवागमन है। सड़क पर फैली गिट्टी के कारण साइकिल सवार, बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्र के इंदल मौर्य, सूर्य लाल मौर्य, इंजीनियर पांडे, लल्लन तिवारी, बद्री नारायण तिवारी, श्याम नारायण तिवारी, राजेश तिवारी, कमलेश तिवारी, लल्लू विश्वकर्मा, मुन्नीलाल मौर्य आदि ने जिला अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों का इस तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण की मांग की है।