फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : सहारनपुर के शिवांग और लखनऊ के उत्कर्ष ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
भरूहना ​में प्रदेश स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूथ गेम्स एसोसिएशन की ओर से स्व. पल्लवी शुक्ला की स्मृति में यूथ स्पोर्ट्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को बरौधा कचार स्थित विंध्य बैडमिंटन एकेडमी के इंडोर बैडमिंटन हाॅल में किया गया। महासचिव प्रमोद चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहला मैच सहारनपुर के शिवांग गोयल और लखनऊ के प्रशांत भदौरिया के बीच हुआ। इसमें शिवांग ने 15-12, 15-13 से विजयी हुआ। दूसरा मैच लखनऊ के उत्कर्ष सिन्हा और मिर्जापुर के आशुतोष ओझा के बीच हुआ। इसमें उत्कर्ष ने 15-5 और 15-4 से मैच जीत लिया। अंडर-15 के डबल्स मैच में आर्यन मौर्या-अनुपम मौर्या और सोनभद्र के आयुष पटेल और उज्ज्वल यादव के बीच मैच हुआ। इसमें आर्यन और अनुपम विजयी रहे। 28 दिसंबर को मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और लखनऊ के बीच होगा। अतिथि के रूप में आकाश मालवीय रहे। इस दौरान डा. समय सिंह, कीर्ति सिंह, भोला चौहान, राहुल कुमार व अमरेश आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें