फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूराम गुप्ता अध्यक्ष, प्रदीप पांडेय बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सबरी स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक व्यवसायिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें बाबूराम गुप्ता को जिलाध्यक्ष तथा प्रदीप पांडेय का जिला मंत्री पद पर चयनित किया गया। राजकुमार विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा की। संगठन के प्रदेश सचिव कपूर चंद केसरवानी ने कहा कि शासन ने व्यवसायिक अतिथि प्रवक्ताओं को अल्प मानदेय पर रखा है, लेकिन प्रधानाचार्य द्वारा उनसे अन्य विषयों का भी अध्यापन कार्य कराया जाता है। यह उचित नहीं है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए। इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में रामचंद्र सिंह, राजेश सिंह, विनय मिश्रा, अशोक कुमार पांडेय, इंदु कुमार, अजय सिंह, रामजी सिंह, दिलीप कुमार पांडेय, इश्तियाक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें