मिर्जापुर। माटीकला के श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सदस्य हरेंद्र प्रजापति ने मंडल के चयनित कलाकारों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। पथरहिया स्थित कंबल कारखाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र के टीम को पुरस्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें प्रथम पुरस्कार भदोही के सुजीत, सोनभद्र के मेवालाल को द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिर्जापुर के मनोज एवं उनकी टीम के अच्छे प्रदर्शन पर दिया गया। इस दौरान टूल किट्स के तहत सभी टीम को संबंधित सामग्री तैयार करने वाले मशीन का वितरण किया गया। इस दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अधिकारी ध्यानचंद, अनिल, भीष्म के अलावा भदोही के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।