मिर्जापुर। जोगियाबारी स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को ऑटो रिक्शा चालक सेवा समिति कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्ष कमलेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात करने का निर्णय लिया। बैठक में ऑटो संचालको की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।