फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला से आटो सवारों ने की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थानाक्षेत्र की ददरा बाजार में बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही वृद्ध महिला से ऑटो सवार बदमाश छिनैती कर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चौकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासिनी श्यामदेई (65) इंडियन बैंक ददरा से 1600 रुपये निकालकर चश्मा बनवाने के लिए नदिहार बाजार जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी टेंपो में बैठे चार लोग आए। उन्होंने महिला को टेंपो में बैठा कर महिला के झोले से रुपये छीनकर महिला को सड़क पर उतार दिया। ऑटो में सवार चारों युवक ऑटो सहित सोनभद्र की तरफ भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से ऑटो का पीछा कर सोनबरसा के समीप धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस चारो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस चौकी ले गई। पुलिस ने वृद्ध महिला का 16 सौ रुपये वापस कराया। बताया जाता है कि चारों ऑटो सवार हेरोइन का नशा करते हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक ऑटो से महिला के उतरने के बाद नशेड़ी पैसा निकाले थे। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें