फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नीलगाय से टकराकर ऑटो पलटा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव के पास नीलगाय से टकराकर ऑटो पलटने से सवार छह लोग घायल हो गए। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह ले जाया गया। जहां से दो लाेगों को रेफर कर दिया गया। भदोही जनपद के सुरियावा थाना क्षेत्र के अकोढा गांव निवासी मोहम्मद अली (45) अपनी पत्नी मरियम बेगम (42) को ऑटो में बैठाकर मिर्जापुर किसी कार्य से गए थे। सोमवार को दोपहर घर लौटते समय चील्ह थाना क्षेत्र के पखवैया गांव निवासी आनंद तिवारी (42) सहित तीन लोगों को और ऑटो में बैठाकर गोपीगंज की तरफ जा रहे थे। ऑटो जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर श्रीपट्टी गांव के पास पहुंचा कि अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। जिससे नीलगाय से टकराकर ऑटो सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें