फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा के पास बुधवार की रात डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार किया गया। इसमें दो घायलों के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा गांव निवासी राहुल परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। राहुल की पत्नी सविता (24) अपने दो मासूम बच्चों व देवर संदीप (18) के साथ मुंबई से घर लौटी हैं। बुधवार की शाम वे मिर्जापुर स्टेशन पर उतरीं। इसके बाद ऑटो में सवार होकर घर जा रही थीं। ऑटो में 10 लोग सवार थे। ऑटो देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए। सविता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने सविता को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में लालगंज थाना क्षेत्र के देवरी उत्तर निवासी रामकरण शर्मा (73) घायल हो गए। वे अपने पौत्र अभिषेक के साथ शहर में एक शादी में आए थे और ऑटो में सवार होकर घर जा रहे थे। ऑटो सवार रन्नो देवी (60) निवासी बसईता थाना लालगंज भी घायल हो गईं। उनके साथ उनका सात वर्षीय पौत्र अखिलेश भी था। जो बाल-बाल बच गया। अन्य घायलों को हल्की चोट लगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि ऑटो पलटने से उसमें सवार महिला की मौत हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें