फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में क्षमता से अधिक बैठाई जा रही हैं सवारियां

विज्ञापन
अदलहाट से नरायनपुर जा रहे टैंपो में ठूंस-ठूंस कर भरी सवारी। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर ऑटो संचालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। कम दूरी के लिए जहां यात्रियों से मनमाफिक किराया वसूला जा रहा है वहीं छोटे से वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठायी जा रही हैं। अहरौरा से पङाव के बीच निर्धारित किराए के बजाए ऑटो संचालक दो से तीन गुना किराया वसूल रहे हैं। यदि कोई यात्री विरोध भी करता है तो ऐसे वाहन संचालक सवारियों को न सिर्फ बीच रास्ते में ही उतार देते हैं बल्कि किराए को लेकर मारपीट पर भी आमादा हो जा रहे हैं। बताया जाता है कि लाकडाउन के पहले जहां अहरौरा से ऑटो का किराया पड़ाव से टेंगरा मोङ तक 30 रुपया, अदलहाट से 20 रुपया व नरायनपुर से 10 रुपया रहा है वहीं इस समय दो गुना से गुना यात्रियों से किराया वसूला जा रहा है। वाहनो में चार से पांच सवारियों के बजाए15 सवारियो को बैठाकर क्षेत्र के पुलिस प्रशासन को चुनौती दी जा रही। क्षेत्र के राजेश कुमार वर्मा, शिव कुमार सिंह, राम प्रसाद सिंह, सतीश चंद्र, महेश राम, कल्याण सिंह, रामजी, ओमप्रकाश सिंह आदि लोगों ने ऑटो संचालको की मनमानी पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें