फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चौकी प्रभारी का गाली देते ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक चौकी प्रभारी का गाली देते ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने इसका संज्ञान लेते हुए एएसपी सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़रा हनुुमान निवासी द्रविड़ सिंह ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि उनके मित्र अंबुज का ट्रक शनिवार को देर रात दो बजे एक चार पहिया वाहन से टकरा गया। इससे चार पहिया वाहन का शीशा टूट गया। दोनों वाहनों के चालकों ने आपस में समझौता कर लिया। चालक गाड़ी लेकर जाने लगा तो शराब के नशे में धुत चौकी प्रभारी ने गाड़ी खड़ी करा ली। गाड़ी छोड़ने की बात कहने पर गाली देने लगे और मोबाइल फोन छीन ली। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि गाड़ी से टक्कर लगने के मामले का विवाद था। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसपी सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें