फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में आयोजित जागरण में झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी जयंती पर मंदिर परिसर में शुक्रवार देर शाम अखिल भारतीय संगीत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां विध्यवासिनी आराधना केंद्र के 53 वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित संगीत समारोह में कोलकाता से आए गायक राजीव चौहान ने तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है..., सुनाया जिस पर श्रोता झूमने को विवश रहे।
विज्ञापन

वाराणसी, इलाहाबाद, कटिहार, कोलकाता, मिर्जापुर के कलाकारों सहित देश के कई अन्य हिस्सों से आए कलाकारों ने अपने गायन, वादन, एवं शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तों को खूब झूमाया। पूर्व श्री पंडा समाज अध्यक्ष व संस्था अध्यक्ष पं. राजन पाठक ने मां विंध्यवासिनी देवी पूजन-अर्चन व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर पूरी रात कलाकारों के मधुर गीतों गूंजता रहा।
कटिहार से आई गायिका प्रियंका सिंह ने सत्यम शिवम सुंदरम मिर्जापुर से गायक मंटू मिश्रा ने मैया के चुनरी बा लाल लाल, दर्शन करी हम हजार बार से श्रोताओं को भक्ति के सागर में डूबने पर विवश कर दिया। प्रयागराज से आई पूजा अग्रवाल ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रयागराज से आई गायिका जुली सिंह एवं वाराणसी से आए डॉ खन्ना ने देवी गीत पेश कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। देवी जागरण में ढोलक पर शनि, की बोर्ड पर राजन, तबला पर गोपाल और साउंड पर विपिन कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन मंटू मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पं. राजन पाठक, श्री धर पांडेय, हनुमान दत्त पाठक, दिनेश पाठक, शनि दत्त पाठक, अर्जुन पांडेय सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें