कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई उत्तरपुर गांव निवासी युवक ने रविवार की सुबह गृह कलह से ऊबकर पंखे के सहारे फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया। चीख- पुकार पर पहुंचे परिजन दरवाजा तोड़कर युवक को रस्सी काटकर फंदे से उतारा। इलाज के लिए आनन-फानन में सीएचसी मड़िहान ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख चिकित्सक ने मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किसी बात से नाराज 25 वर्षीय राहुल विश्वकर्मा पुत्र रामा विश्वकर्मा रविवार को कमरे के अंदर पंखे से लटक गया। अचानक घर के अंदर अनहोनी की आहट पर परिजन पहुंच गए। दरवाजा अन्दर से बंद होने के कारण परिजने किसी तरह से रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए सीएचसी ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।