विंध्याचल थाना अंतर्गत अकोढ़ी बबुरा सम्पर्क मार्ग को जोड़ने वाले ध्वस्त पुल की जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग टीम पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल जब मौके पर पैमाइश कर रहे थे, उसी वक़्त लोगों ने कार्य मे बाधा उतपन्न करते हुए गाली गलौज व हाथापाई करना प्रारम्भ कर दिया। घटना के सम्बंध में लेखपाल शोभनाथ पाठक ने दो व्यक्तियों के खिलाफ लिखित तहरीर कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों की तलाश में थाना प्रभारी नीरज पाठक ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। तहरीर के आधार पर सरकारी काम मे बाधा उतपन्न व सरकारी कर्मचारियों पर हमला इत्यादि मामलों में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।