पटेहरा। न्यायालय से जमानत कराने के बाद हाजिर नहीं होने पर तोलंगी गांव निवासी आरोपी के घर सोमवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया।
राज्य बनाम राम आसरे के मुकदमे में न्यायालय में लगातार हाजिर नहीं होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के आदेश पर तोलंगी गांव में सोमवार को उप निरीक्षक धनंजय राय ने डुगडुगी पिटवा कर आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। संतनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि अभी कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। अगर आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।