फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के बरीदुबे गांव के प्रधान व प्रधान पति के घर पर जिगना पुलिस ने न्यायालय की सूचना चस्पा कर गांव में मुनादी करा दिया। यदि जल्द ही न्यायालय में उपस्थित नहीं होते है तो घर की कुर्की की जाएगी। थानाध्यक्ष जिगना राकेश कुमार ने बताया कि प्रधान रंजीता देवी व पति रमेशचंद के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी बारंट भी जारी हुआ था, लेकिन आरोपी नहीं मिल सके, अब कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। जिसके मकान पर नोटिस चस्पा के साथ ही गांव में मुनादी भी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें