फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दिनदहाड़े वारदात: एटीएम इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Mar 2022 03:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के मड़िहान ब्रांच नहर पर मलुआं गांव के सामने शुक्रवार दोपहर राहगीरों ने सड़क किनारे एक अधेड़ का शव देखा। अधेड़ को गोली मारी गई थी। पास में एक स्कूटी खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
शव को पुलिस ने कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्याकांड को अंजाम दिया। पटेहरा चौकी से तीन किलोमीटर दूर मड़िहान ब्रांच नहर पर मलुआं गांव के सामने एटीएम इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क किनारे एक स्कूटी खड़ी थी। उसी के बगल में एक अधेड़ का शव पड़ा था।

विज्ञापन


मृतक के पास मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने फोन कर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि निलेश (40) पुत्र नंदकिशोर निवासी बलिया एटीएम इंजीनियर था। पटेहरा में पंजाब नेशनल बैंक का भी एटीएम खराब है। कयास लगाया जा रहा है कि निलेश एटीएम ही बनाने जा रहा था।

मौके पर पहुंचे एसओ शैलेश राय व सीओ अजय कुमार राय ने शव का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन बलिया से मिर्जापुर पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें