फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी ने सैनिक, शहीद और उनके परिवार को राष्ट्र की आत्मा बताया : धर्मेंद्र

विज्ञापन
नगर के लालडिग्गी ​स्थित एक विद्यालय के सभागार में अटल स्मृति कार्यक्रम को संबो​धित करते नगर विध
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर विधानसभा क्षेत्र के लालडिग्गी स्थित एक विद्यालय के सभागार में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य धर्मेंद्र राय वाजपेयीजी का कालखंड भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में केवल सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक स्थिरता का अध्याय नहीं है बल्कि यह उस संवेदनशील राष्ट्रीय चेतना का विस्तार है, जिसमें सैनिक, शहीद और उनका परिवार राष्ट्र की आत्मा के केंद्र में प्रतिष्ठित दिखाई देता है।विशिष्ट अतिथि सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा ने कहा कि अटलजी भारतीय राजनीति में उस पीढ़ी के प्रतिनिधि थे, जिसने सत्ता को लक्ष्य नहीं, साधन माना। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी को भारतवासियों की ओर से उनके जन्म शताब्दी पर श्रद्धा सुमन समर्पित करते हैं । कार्यक्रम आयोजक व विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने कहा कि वे केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे राजनीतिक चेतना, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास दृष्टि के शिल्पकार भी थे। संचालन व संयोजन हेमंत त्रिपाठी व भावेश शर्मा ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, रविशंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, निर्मला राय, गौरव ऊमर, नितिन गुप्ता, नितिन विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें