फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, पुलिस पर सुलह कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर के देवरी दुबार खास में दो दिन पहले आम तोड़ने के लिए दो पक्ष में हुए विवाद में आरोपियों ने घर पर चढ़कर मां पुष्पा(35) और बेटी जानकी (12) के साथ मारपीट की। पीड़ितों ने पुलिस पर पैसे लेकर सुलह कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी गुड्डू मौर्या ने बताया कि दो दिन पहले आम तोड़ने के लिए आरोपी घर पर चढ़कर पत्नी व पुत्री ) को पीटकर घायल कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि संतनगर थाने पर फोन कर घटना की जानकारी दी तो मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पर कार्रवाई के बजाए हमें ही थाने ले गई। पूरे दिन बैठाने के बाद पैसे लेकर शांति भंग में दोनों पक्ष का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पैसे लेने का आरोप निराधार है। मारपीट करने के मामले में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें