फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीसी कैमरे में पैदल जाते दिखे आशुतोष, हो रही तलाश

विज्ञापन
स्कूटी के पास मिला आशुतोष का आई कार्ड । स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
अहरौरा। लखनिया दरी जलप्रपात से दो सौ मीटर की दूरी पर रविवार को लावारिस मिली स्कूटी के चालक आशुतोष की तलाश में पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसमें आशुतोष पैदल जाते दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लखनिया दरी जल प्रपात से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ी में रविवार को लावारिस स्कूटी मिला है। स्कूटर पर दर्ज नंबर को सर्च किया गया तो यह नंबर अंबेडकर नगर के आशुतोष पटेल के नाम से पंजीकृत पाया गया। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। मोबाइल और बैग में एक एडमिट कार्ड भी मिला जो आशुतोष पटेल (24) वर्ष निवासी बीबीपुर भुसौली धौरुआ मालीपुर अंबेडकरनगर का है। खोजबीन की गई पर आशुतोष पटेल का पता नहीं चल पाया। पते पर परिजनों को जानकारी दी गई। मामले की जानकारी होते ही आशुतोष के पिता सुभाष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आशुतोष ने बहन की शादी में सहयोग के लिए बड़ी रकम देने के लिए कहा था। आशुतोष की तलाश में अहरौरा टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज की जब जांच की तो आशुतोष पैदल जाते दिखा। आशंका है कि जंगल में स्कूटी खड़ी करके कहीं चला गया। आस-पास के जंगलों को खंगाला जा रहा है। जलाशय के पानी की भी जांच कराई जा रही है पर अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें