फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का आगमन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज छह मार्च को जिले में आएंगे। हनुमान नगर में पार्टी के संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। वे अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार में निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में अभिनंदन किया गया जाएगा। फिर पटेल चौराहा ( भरूहना ) पर लौह पुरूष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी व जिला प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश दूबे ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें