मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित स्थित पेेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को रोडवेज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। क्षेत्र के कंतित स्थित गुनगुन ऑटो मोबाइल पर रविवार की देर रात पहुंचे अराजक तत्वों ने पेट्रोल पंप पर मारपीट व तोड़फोड़ की थी। अराजकतत्वों ने कैमरा, कंप्यूटर व हार्ड डिस्क को भी तोड़ दिया था। अकोढ़ी निवासी पेट्रोल पंप मालिक देवेंद्र कुमार सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की छानबीन करते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से आरोपी लालू यादव उर्फ गुड्डा निवासी बरतर तिराहा कंतित पुरवा थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया।