फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुंगेर और इंदौर निर्मित पिस्टल के साथ पकड़े गए असलहा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने इनामी समेत असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पड़ककर बड़ी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम ने अहरौरा के बरबरकपुर मोड़ के पास से मुंगेर तथा इंदौर निर्मित पिस्टल और तमंचे के साथ आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से गोवंश, असलहा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह के नेतृत्व में अहरौरा पुलिस असलहा तस्करों को पकड़ने के लिए जुटी थी। इस बीच शनिवार को सुबह अहरौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरबरपुर मोड़ के पास असलहा तस्कर मौजूद हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष अमित मिश्रा, उप निरीक्षक दिलीप गुप्ता आदि ने घेरेबंदी कर 15 हजार के इनामी, गैंगस्टर एक्ट में फरार राजाबाबू निवासी सूरहा थाना अदलहाट, पप्पू कोल निवासी हरदी गुलालपुर थाना लालगंज और लक्कड़ उर्फ दिनेश मोदनवाल निवासी रेलवे स्टेशन पीली को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच अवैध पिस्टल, 10 तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार असलहा तस्करों का एक संगठित गिरोह है। जो सीमावर्ती बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से अवैध असलहा लाकर मिर्जापुर और बाकी जिलों में बेचते हैं। इससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं। जिस पिस्टल में स्टार बना है, वह इंदौर के इंदलपुर में निर्मित है। बाकी तमंचा मुंगेर में निर्मित हैं। पिस्टल देखने में फैक्ट्री मेड लगेगा। उन्होंने बताया कि तमंचा 1500 रुपये से दो हजार में यहां ले आकर तीन से पांच हजार रुपये में बेचते हैं। पिस्टल 15 हजार रुपये मेंं ले आकर 25 से 30 हजार रुपये में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि असलहा तस्करी में गिरफ्तार राजाबाबू पर 15 हजार का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अहरौरा में चार और अदलहाट थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। दिनेश उर्फ लक्कड़ पर कटरा कोतवाली में तीन और शहर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। पप्पू कोल पर भी अहरौरा में पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को तो पुलिस ने पकड़ लिया है, परंतु गिरोह के बाकी सदस्यों और सरगना का पकड़ा जाना बाकी है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्दी ही गिरोह के बाकी सदस्य भी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें