फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कौशांबी के अर्जुन तिवारी ने संदीप सिंह राणा को हरा कर दंगल में मारी बाजी

विज्ञापन
अकोढ़ी ​स्थित दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जिगना। गौरी शंकर सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को अकोढ़ी गांव में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता की आखिरी कुश्ती में कौशांबी के पहलवान अर्जुन उर्फ रामकिशन तिवारी ने सीमा सुरक्षा समिति नई दिल्ली के संदीप सिंह राणा को दिन में आसमान के तारे दिखा दिए और जीत का खिताब हासिल किया। विजेता पहलवान को चांदी का मुकुट व एक लाख 51 हजार व उपजेता पहलवान को 51 हजार का इनाम देकर आयोजकों ने विदा किया। मिर्जापुर केशरी चीनी पहलवान, कौशांबी के राजू, चकिया के शमशेर ने अपने प्रतिद्वंदियों को पठखनी देकर मैदान मार लिया। कुल 36 पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पृथ्वीराज सिंह व उपेंद्र सिंह निर्णायक रहे। रवि सिंह ने संचालन किया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बीडीओ रामपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने क्षेत्रीय पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें