फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में बृहस्पतिवार को भवन निर्माण के बाबत मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा की गई। कहा गया कि नागरिक भवनों के मानचित्र की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि मिर्जापुर- विंध्याचल विकास प्राधिकरण में शासन के निर्देशानुसार पोर्टल पर मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान प्राधिकरण में पंजीकृत इंजीनियर व आर्किटेक्ट की सूची भी जारी की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोग पंजीकृत आर्किटेक्ट से संपर्क कर मानचित्र तैयार कराने के बाद स्वीकृति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें