थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सोमवार की रात चोरी गई 70 हजार कीमत की भैंस को खोजने की गुहार पशुपालक ने चील्ह थाने में प्रार्थना पत्र देकर लगाई है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अगनू यादव के घर के सामने तीन भैंस व गाय बंधी हुई थी। सोमवार की रात में पिकअप सवार चोर तीन भैंसों में से सबसे कीमती भैंस को पिकअप में लादकर ले गए। पशुपालक ने रात में वाहन की आवाज सुनकर सोचा सड़क से कोई वाहन गुजरा होगा। मंगलवार की सुबह जब नींद खुली तो एक भैंस नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भैंस नहीं मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चील्ह थाना क्षेत्र में इन दिनों भैंस चोर सक्रिय हैं। जो कीमती भैंस को वाहन में लाद कर उठा ले जाते हैं। कई पशुपालको ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक एक भी भैंस बरामद नहीं हो सकी।