फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लापता पुत्री की बरामदगी के लिए लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल से अपनी पुत्री के गायब होने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का विवाह गांव के एक युवक के साथ जून माह में किया था। ससुरालियों के द्वारा बराबर ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग भी की जाती थी। इसी बीच चार दिन से लड़की लापता है। जब भी फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो, लड़की को बाहर जाने की बात बताई जा रही है। महिला ने राजगढ़ चौकी और थाना मड़िहान पर शिकायत किया, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस महज टालमटोल कर रही है। अभी तक बेटी का पता नहीं चल सका है। पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें