फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बालिका वर्ग में अंजली व बालक में मो. नजरैन चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें बालिका वर्ग में अंजली पटेल व बालक वर्ग में मो. नजरैन चैंपियन बने। 100 मीटर दौड में प्रथम प्रीति यादव, द्वितीय आकांक्षा पाल, तृतीय स्थान पर खुशी यादव रही। 200 मीटर दौड में प्रथम अंजली पटेल, द्वितीय आकांक्षा पाल व तृतीय प्रीति यादव रही। 400 मीटर,800 मीटर दौड के साथ ही उंची कूद,लंबी कूद, शाॅटपुट (गोला प्रक्षेप),डिस्कस थ्रो,जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम मो.नजरैन, द्वितीय अभिषेक तिवारी, तृतीय स्थान पर शरद यादव रहे। 200 मीटर दौड में प्रथम मो. नजरैन, द्वितीय अभिषेक तिवारी व तृतीय आशीष पासवान रहे। इसी प्रकार 400 मीटर, 800 मीटर,1500 मीटर दौड के साथ ही ऊॅंची कूद,लम्बी कूद, शाटपुट (गोला प्रक्षेप), डिस्कस थ्रो,जेवलिन थ्रो की प्रतियोगिता हुई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि राजकीय पालिटेक्निक मिर्जापुर के प्रधानाचार्य लवकुश सिंह ने विजेता छात्र- छात्राओं को मेडल पहना कर पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाचार्य बसंतलाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रेरणा, अम्बरीश कुमार मिश्रा व शिवम गुप्ता ने किया। शशांक चौधरी,धनंजय कुमार, सिद्धार्थ कुमार गौतम व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें