अहरौरा। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रविवार की रात पति से विवाद के बाद महिला ने अबोध बच्ची के साथ अपने को कमरे में बंद कर लिया। नाराज पति भी रात भर परेशान रहा।
सोमवार को सुबह महिला के कमरे का दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं खुला। कमरे से किसी प्रकार की आहट भी नहीं मिली। आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहे की राड से किसी तरह जबरन दरवाजा खोला तो तखत पर महिला अपनी बच्ची के साथ सोई मिली। पति ने उठाया तो महिला फफक कर रोने लगी। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव व क्लेश के चलते नाराजगी हो गई। नाराज पत्नी ने अपने को कमरे में बंद कर लिया था, परंतु उसको बाहर निकाल कर दोनों के बीच समझौता करा दिया गया है।