मिर्जापुर के छानबे के मड़गुड़ा गांव में मंगलवार जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का सिंबल बदलने के बाद कागजी कार्रवाई को पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। लोगों ने मनमानी और साजिश का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि कभी फाइल, गायब कभी सिंबल बदल दिया जा रहा है, कभी अन्य तरह की समस्या खड़ी की जा रही है। वार्ड नंबर एक से निषाद पार्टी के उम्मीदवार सुनील निषाद के साथ बार बार ऐसा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें परेशान करने की नीयत से ऐसा हो रहा है । गांव पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि आपका चुनाव सिंबल थरमस नहीं बल्कि तराजू है। जिससे ग्रामीण भड़क गए और नारेबाजी करने लगे।