फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली कटने से नाराज ग्रामीणों ने किया उपकेंद्र का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल । शनिवार को रात करीब आठ बजे विंध्याचल क्षेत्र के उपकेंद्र का ग्रामीणों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। काफी देर तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए शोर-शराबा करते रहे। उपभोक्ताओं ने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की। बाद में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी के आश्वासन पर घेराव समाप्त हुआ।
विज्ञापन

काली खोह फीडर के अंतर्गत आने वाले अटल चौराहा बड़े बगीचा, नई बस्ती सहित कई क्षेत्रों में 24 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को रात आठ बजे के करीब उपकेंद्र का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान के की मांग की। उधर, घेराव की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि दो घंटे बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद घेराव समाप्त हो गया। प्रदर्शन में किशन जायसवाल, रिंकू अग्रहरि, मोहित, सुमित जायसवाल, कन्हैया शर्मा सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें