फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से शिक्षकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वेतन न मिलने से क्षुब्ध शिक्षकों ने सोमवार को पुरुषोत्तमपुर स्थित माधव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

इस विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों में जुलाई एवं अगस्त का वेतन नहीं मिलने से आक्रोश है। इस संबंध में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा से विद्यालय के प्रधानाचार्य को जानकारी दी थी। साथ ही पत्र के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत करा दिया गया था। लेकिन वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इससे क्षुब्ध होकर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी सोमवार से कलम बंद कर विद्यालय में ही धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर इस समस्या का तत्काल हल निकालने और शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने शीघ्रातिशीघ्र वेतन भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें