मिर्जापुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कर्मचारी आएंगे और अपने काम करेंगे।