फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दौड़ में आनंद, संजय और सुभाष अव्वल रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओझला पुल के पास वीर एकलव्य समाज उत्थान समिति की ओर से दो दिवसीय कजली निषाद मेला का आयोजन शनिवार से शुरु किया गया। मेला सुबह से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान 200 मीटर की दौड़ में आनंद कुमार निषाद, संजय निषाद व सुभाष सोनकर अव्वल रहे।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष मीरा मित्तल मझवार एवं महासचिव रामबली निषाद ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने पहलवानों का हाथ मिला कर मेले का शुभारंभ किया। कुश्ती-दंगल में दूरदराज से आए दर्जन भर से अधिक पहलवानों ने अपने दाव-पेंच आजमाए।
कुश्ती में बाबा पहलवान प्रथम, द्वितीय सुभाष यादव व तृतीय महेंद्र रहे। दौड़ स्पर्धा डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल से शुरू हुई जो ओझला पुल पर समाप्त हुई। ऊंची कूद में प्रथम लक्ष्मण गुप्ता, द्वितीय राजा निषाद व बह्म देव निषाद तिसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

तैराकी में महेश निषाद प्रथम, परदेसी निषाद द्वितीय व सूरज निषाद तृतीय रहे। गोताखोरी में गंगा में 50 मीटर डूबकी लगाने वाले बाल मुकुंद निषाद प्रथम रहे। नौका रेस में सोनू निषाद प्रथम, द्वितीय करन निषाद व तौलन तृतीय रहे। इस मौके पर नन्हे निषाद, गोवर्धन निषाद, प्रणाम मझवार, सूरज निषाद, विजय निषाद, राजकुमार, डा ठाकुर प्रसाद निषाद, रामचंद्र, सतत्मी निषाद, सुनील कुमार निषाद, मंटू निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें