फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: झाड़ियों में लावारिस हालत में रोती हुई मासूम नवजात मिली

विज्ञापन
संतनगर थाना क्षेत्र के मलुआ गांव में मिली मासूम। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर के मलुआ गांव में सोमवार सुबह बतनईया जंगल में झाड़ियों के पास लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची मिली। किलकारी सुनकर सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़ी बच्ची पर पड़ी। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। नवजात को देख महिलाएं खुद को रोक नहीं पाई। बिलखती मासूम को उठाने के लिए कई हाथ एक साथ आगे बढ़े। गांव की मंगलावती ने बच्ची को सीने से लगा लिया। मां की गोद का अहसास पाते ही सहमी हुई मासूम चुप हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस मंगलावती, मीरा व सरिता के साथ मासूम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई । जहां डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बताया कि स्वास्थ्य परिक्षण के बाद मासूम को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया जायेगा। संतनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि नवजात को चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें