फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक शुक्ल नवमी बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने आरोग्यता के प्रतीक आंवला के वृक्ष का विधिवत पूजन-अर्चन किया। साथ ही पेड़ के नीचे भोजन बनाकर परिवार व ईष्ट मित्रों संग प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट, बाबाघाट, लंका पहड़ी लोहंदी व झिवलहा महाबीर क्षेत्र में स्थित आंवला के पेड़ के नीचे सुबह से ही महिलाएं पूजा-अर्चना में जुटी रहीं। धूप, अगरबत्ती व बताशा आदि का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। अधिकांश स्थानों पर महिलाओं ने आंवला के पेड़ के नीचे भोजन तैयार कर परिवार संग ग्रहण किया। लोहंदी स्थित झिवलहा महाबीर के पास मेले जैैसा नजारा रहा। जगह-जगह लोग आंवला के पेड़ के नीचे भोजन बनाते नजर आए। विंध्याचल के अष्टभुजा पहाड़ पर भी अक्षय नवमी पर आंवला पेड़ का पूजन अर्चन कर लोगों ने उसके नीचे भोजन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें