मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नगर के साथ ही जिले की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल के जवान लगातार चक्रमण करते रहे।
नगर के इमामबाड़ा ईदगाह, बड़ी मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, त्रिमोहानी की मस्जिद, संकटमोचन के साथ ही कंतित व अन्य कई जगहों पर जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। इसके साथ ही पूरे जिले में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।