फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीसी रोड के निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के ढेबरा में विधायक निधि से मानक के अनुरुप सीसी रोड का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर काम रोककर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की तथा डीएम से मानक के अनुसार काम कराने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक ने लगभग 13 लाख रुपये की लागत से नंदू बियार के घर से ढेलवासपुर तालाब तक 180 मीटर सीसी रोड के निर्माण के लिए धन आवंटित किया था। सीसी रोड के निर्माण में मानक के अनुसार काम नहीं होनेे पर ग्रामीणों में नाराजगी जताई। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ को दी। आरोप है कि ठेकेदार फिर भी मनमानी कर रहा था। बुधवार को लामबंद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाते हुए धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों के पानी निकासी के लिए 130 मीटर ह्यूम पाइप लगाकर घरों का पानी निकाला जाना था लेकिन ठेकेदार ने मनमाने तरीके से गड्ढा खोद कर उसके नीचे बगैर गिट्टी दिए ही ह्यूम पाइप लगवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण होने से जगह-जगह सीसी रोड धंस गई है। ग्रामीणों ने डीएम से सीसी रोड निर्माण कार्य कि जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कल्लू प्रसाद, तरुण कुमार, मोनू प्रसाद, राकेश बियार, गुड्डू व भोलानाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें