फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रा से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी। छात्रा के पिता ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। आरोप लगाया है कि मंगलवार को छात्रा विद्यालय में पढ़ने के लिए गई थी। प्रधानाध्यापक ने छात्रा से पानी मंगाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। जिसका छात्रा ने विरोध किया। छात्रा ने विद्यालय से आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन छात्रा के साथ थाने पहुंचकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। वहीं प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। कहा कि रंजिश वश छात्रा के पिता ने उसके ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा रहें हैं। सीओ लालगंज उमाशंकर ने बताया कि छात्रा के पिता ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें