फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेडिकल काॅलेज में अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, छात्राओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के एक मेडिकल काॅलेज की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार को एक सीनियर छात्र की हरकतों से तंग आकर महिला हेल्पलाइन-1090 तथा पीआरवी-112 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस पहुंचने पर छात्राओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि छात्र एक छात्रा की मदद से छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने वाला था। पुलिस आरोपी छात्र और छात्रा को लेकर थाने गई।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि काॅलेज का ही एक सीनियर छात्र एक छात्रा के सहयोग से महिला हाॅस्टल की कई अन्य छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाना चाहता था। किसी तरह इसकी जानकारी मिली। इसकी सूचना काॅलेज प्रशासन को दी गई। इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के अलावा आरोपी छात्र और छात्रा का बयान दर्ज किया। करीब तीन घंटे तक पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। इसके बाद पुलिस आरोपी छात्र तथा उसकी सहयोगी एक अन्य छात्रा को निजी कार में बैठाकर कोतवाली ले जाने लगी। उस दौरान अन्य छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गईं। आरोपी को पुलिस वाहन में लेकर जाने की बात कहने लगे। आरोपी छात्र को लेकर पुलिस वाहन आगे बढ़ा तो वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने आरोपी पर जूता-चप्पल चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।
पुलिस आरोपियों को अपने साथ पूछताछ करने के लिए कोतवाली ले गई। आक्रोशित छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप की जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीओ चुनार अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मेडिकल कॉलेज मामले की कोतवाल चुनार जांच कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि आरोपी छात्र और छात्रा के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए हैं। दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए वार्ता चल रही है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें